मुंडावर खैरथल-तिजारा– भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के तहत मुंडावर के पूर्व विधायक मेजर ओपी यादव की पुत्रवधू अंजली यादव को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जाट बहरोड़ मंडल के उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और कहा कि अंजली यादव की नियुक्ति से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अंजली यादव अपने कार्यकाल में संगठन को और सशक्त करेंगी।
भीमराज यादव ने बताया कि अंजली यादव का परिवार लंबे समय से मुंडावर क्षेत्र की सेवा करता आ रहा है, जिससे जनता में उनकी मजबूत पकड़ और पहचान है।
इस अवसर पर उन्होंने पूर्व विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ ही अलवर सांसद व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
अंजली यादव की यह नियुक्ति मुंडावर व आसपास के क्षेत्रों में भाजपा संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ महिला नेतृत्व को भी नई दिशा दे सकती है।
