विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं विभागीय कार्यों की समयबद्ध प्रगति के दिए निर्देश

खैरथल- तिजारा, 17 अगस्त 2026। अधीक्षण अभियंता (पवस), जयपुर डिस्कॉम, भिवाड़ी रूप सिंह गुर्जर ने सोमवार खैरथल में किशनगढ़बास खंड के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, किसानों को दिन के समय गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में किसानों को दिन के समय निर्धारित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को योजनाओं के कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा को न्यूनतम करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधीक्षण अभियंता ने विद्युत बकाया की प्रभावी वसूली पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को नियमित रूप से बकायादार उपभोक्ताओं की समीक्षा करने तथा नियमानुसार वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तकनीकी एवं वाणिज्यिक छीजत (T&D Losses) को कम करने, विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण नहीं किया जाए, बल्कि मौके पर आवश्यक जांच एवं कार्यवाही के उपरांत गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित परिवादों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त घरेलू, कृषि एवं औद्योगिक श्रेणी के लंबित विद्युत कनेक्शनों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित कनेक्शनों को नियमानुसार शीघ्र जारी करने तथा आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में वृत्त लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, अधिशाषी अभियंता किशनगढ़बास तथा किशनगढ़बास खंड के सभी सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post