दादरहेडा की बेटी सोनिया (खुशी) ने रचा इतिहास, 10वीं में 97% अंक हासिल

खैरथल क्षेत्र के गांव दादरहेडा की होनहार छात्रा सोनिया (खुशी), पिता श्री विरेन्द्र कुमार ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार 97% अंक प्राप्त कर पूरे गांव का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सोनिया की इस सफलता पर गांव दादरहेडा के समस्त ग्रामवासियों एवं एंजल एकेडमी उo.माo.विo खैरथल के स्टाफ ने मिलकर बच्ची का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उसे साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उसकी मेहनत की सराहना की गई।

सोनिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के गुरुजनों के साथ-साथ अपने दादाजी और दादीजी को दिया, जिनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद उसे लगातार मिलता रहा।

गांव के लोगों का कहना है कि सोनिया की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और वे भी आगे बढ़कर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।

सभी ग्रामवासियों ने सोनिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे ढेरों शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी सोनिया के दादाजी द्वारा दी गई।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post