श्री जाटव समाज संस्थान खैरथल में इस बार होगा बड़ा बदलाव

श्री जाटव समाज संस्थान खैरथल में इस बार होगा बड़ा बदलाव
खैरथल-तिजारा, श्री जाटव समाज संस्थान खैरथल के आगामी चुनाव को लेकर समाज में नई चर्चा और उम्मीदें देखने को मिल रही हैं। इस बार समाज के लोग बदलाव के मूड में नजर आ रहे हैं। समाज के कई वरिष्ठजनों और युवाओं का मानना है कि बार-बार चुनाव लड़ने वाले चेहरों की जगह अब सच्चे समाजसेवी, सक्रिय और समाजहित में कार्य करने वाले लोगों को मौका मिलना चाहिए।

समाज के लोगों का कहना है कि यदि संस्थान की कमान ऐसे लोगों के हाथ में दी जाए जो वास्तव में समाज की सेवा और विकास के लिए समर्पित हों, तो संस्थान और भी मजबूत बन सकता है। इस बार के चुनाव को लेकर समाज में उत्साह और नई सोच देखने को मिल रही है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि जाटव समाज संस्थान खैरथल में इस बार बड़ा बदलाव संभव है।

“समाज सेवा करने वालों को मौका, बदलाव की ओर जाटव समाज।”

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post