श्री जाटव समाज संस्थान चुनाव: 47 आवेदन प्राप्त, पहली बार महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह

खैरथल, श्री जाटव समाज संस्थान की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर रविवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए, जिसमें कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन जमा करने का समय सायं 3 बजे तक निर्धारित था। इस बार चुनाव प्रक्रिया में एक खास बात यह रही कि पहली बार महिलाओं ने भी आवेदन प्रस्तुत किए, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि समाज में अब महिलाएं भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे आ रही हैं।

नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी प्राप्त आवेदनों की सूची का प्रकाशन किया गया तथा इसे श्री जाटव समाज संस्थान के मुख्य गेट पर चस्पा किया गया, ताकि समाज के सभी लोग इसकी जानकारी प्राप्त कर सकें।

इस दौरान निर्वाचन अधिकारी मोहन लाल वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुंदर लाल भटेड़िया तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी ब्रजमोहन कर्दम उपस्थित रहे और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार 16 मार्च 2026 को सायं 3:30 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी, जबकि सायं 4:30 बजे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे

समाज में इस चुनाव को लेकर काफी उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में समाज के लोग इस प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।

जाटव समाज संस्थान चुनाव में बढ़ी भागीदारी, पहली बार महिलाओं की एंट्री से नया उत्साह



Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post