पोषाहार कार्यकर्ता की मृत्यु पर 2,12,500 रुपए की आर्थिक सहायता, शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मुंडावर ने पेश की मानवता की मिसाल

मुंडावर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय झझारपुर-2 में पोषाहार बनाने का कार्य करने वाली फूलपति देवी (पत्नी राजेंद्र सिंह प्रजापत, निवासी झझारपुर) का पागल कुत्ते के हमले के कारण दुखद निधन हो गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 12 दिन तक जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

इलाज के दौरान हुए अत्यधिक खर्च के चलते परिवार पर भारी आर्थिक संकट आ गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई।

जैसे ही इस घटना की जानकारी शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट (कोकावास), झझारपुर पीईईओ रवि कुमार यादव, रतिराम वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ताओं को मिली, उन्होंने मानवीय संवेदना दिखाते हुए शिक्षक संघ राष्ट्रीय के व्हाट्सएप समूह के माध्यम से आर्थिक सहयोग की अपील की।

इस अपील का सकारात्मक परिणाम सामने आया और मुंडावर ब्लॉक सहित आसपास के क्षेत्र के शिक्षकों ने सहृदयता का परिचय देते हुए स्वेच्छा से सहयोग किया। सभी के संयुक्त प्रयास से कुल 2 लाख 12 हजार 500 रुपए की सहायता राशि एकत्रित की गई।

यह राशि जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट, रवि कुमार यादव (प्रधानाचार्य), रामकुमार यादव (प्रधानाध्यापक), रतिराम वर्मा, महेंद्र गोठवाल, सुदेश कुमार जाट, सुरेश कुमार (वरिष्ठ अध्यापक), महेंद्र बड़ोदिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं परिजनों की उपस्थिति में मृतका के पति राजेंद्र सिंह प्रजापत को सौंप दी गई।

आर्थिक सहायता मिलने पर परिजनों ने शिक्षक संघ राष्ट्रीय एवं सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post