श्री जाटव समाज संस्थान के चुनाव के तहत आज सुबह 9 बजे से सांय 3 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान समाज के मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
कुल 520 मतदाताओं में से 456 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे लगभग 88% मतदान दर्ज किया गया। पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं, जो आज दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी। चुनाव परिणाम आने के बाद ही विजेता की स्थिति स्पष्ट होगी।
Tags
खैरथल-तिजारा
