जयपुर शहीद स्मारक पर संविदा-निविदा-आउटसोर्स कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, घंटी-थाली-चम्मच बजाकर सरकार को चेतावनी

जयपुर शहीद स्मारक पर संविदा-निविदा-आउटसोर्स कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, घंटी-थाली-चम्मच बजाकर सरकार को चेतावनी
जयपुर, राजस्थान के संविदा-निविदा-आउटसोर्स कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर शनिवार को जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर युवा हुंकार बेरोजगार संविदा-निविदा कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में एक विशाल हुंकार आंदोलन आयोजित किया गया। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटे और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
प्रदेश अध्यक्ष मोनू चौधरी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने घंटी, थाली और चम्मच बजाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया, ताकि शासन-प्रशासन की नींद टूटे और कर्मचारियों की पीड़ा सुनी जाए। आंदोलनकारियों का कहना था कि घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन ज़मीनी समाधान आज तक नहीं मिला।

प्रदेश अध्यक्ष मोनू चौधरी ने बताया कि भाजपा सरकार ने बजट 2025 में घोषणा संख्या 97(5) के अंतर्गत संविदा-निविदा-आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में बात कही थी, वहीं पूर्व कांग्रेस सरकार ने भी बजट घोषणा संख्या 159 में वादा किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश कर्मचारियों को अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।

महासंघ ने स्पष्ट किया कि जब तक कर्मचारियों को स्थायीकरण, समान वेतन और सुरक्षित भविष्य नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष थमेगा नहीं। यदि सरकार ने शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post