भानोत जोगावाड़ में किसान चौपाल, अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर जताई चिंता

भानोत जोगावाड़ में किसान चौपाल, अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर जताई चिंता
खैरथल-तिजारा। मुण्डावर, भानोत जोगावाड़ में राष्ट्रीय किसान महासभा के तत्वावधान में किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर मंथन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) रामावतार चौधरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

चौपाल को संबोधित करते हुए रामावतार चौधरी ने अमेरिका-भारत के बीच हुई ट्रेड डील को किसानों के लिए घातक बताते हुए कहा कि यह समझौता किसानों के लिए “मौत का फंदा” साबित होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसान अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं ले पाएगा, वहीं यह ट्रेड डील देश के लघु एवं कुटीर उद्योगों को भी बर्बादी की ओर ले जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिलेश कौशिक ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार चंद व्यापारिक मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की संपदा को बेच रही है और ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक रामस्वरूप लंबरदार रहे। इस अवसर पर रामेश्वर दयाल, सरजीत चौधरी एडवोकेट, सहीराम चौधरी, राजेश कौशिक, महावीर शर्मा, अजीत चौधरी, खेड़ापति, धर्मेंद्र, हरकेश महल, लखमी चौधरी, ओमप्रकाश, वीरेंद्र, हनुमान, सज्जन, ऋषि राज, रामहेर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post