उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना हेमसिंह भड़ाना का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा- उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना हेमसिंह भड़ाना का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा- उप मुख्यमंत्री
खैरथल-तिजारा, 7 फरवरी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भडाना के निवास पर पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना हेमसिंह भड़ाना का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा- उप मुख्यमंत्रीश्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि हेमसिंह भड़ाना का सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उप मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति को भर पाना संभव नहीं है, लेकिन पूरा प्रदेश इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी दिवंगत पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किए गए जनसेवा कार्यों को याद किया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post