खैरथल तिजारा, करनीकोट। गांव करणीकोट स्थित बाबा जाहरवीर गोगा बाबा मंदिर परिसर में शनिवार, 21 फरवरी से सातवां श्याम शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर समस्त गोगा नोमी टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का विधिवत शुभारंभ भीमराज यादव, उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मंडल जाट बहरोड़ द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया। शुभारंभ के बाद उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर भीमराज यादव ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी श्याम भक्तों के स्वागत के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए उचित स्थान, भोजन, पेयजल तथा स्वास्थ्य व मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने सभी भक्तों से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लेने और यहां ठहरने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में गोगा नोमी टीम के सदस्य मोनू खोला, मनोज यादव, हर्ष यादव, विकास यादव, महेश योगी, नरदेव प्रजापत, अंकित यादव, दिनेश यादव, पीयूष यादव, निरंजन जांगिड़, सोनू यादव, रोहित यादव, बजरंग, राजू टैंट, अक्षय कुमार, रिंकू यादव, बंटी यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
यह शिविर श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से लगाया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
.jpeg)