खैरथल-तिजारा, 21 फरवरी। राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर के निर्देशानुसार जिला खैरथल-तिजारा में पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि प्राप्त निर्देशानुसार, पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में अंतिम रूप से चयनित 47 अभ्यर्थियों को जिला खैरथल-तिजारा में नियुक्ति प्रदान की जानी है। इसके लिए संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि चयनित सूची के अभ्यर्थियों का दिनांक 23 फरवरी 2026 एवं 24 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।
उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण निर्धारित तिथि पर ही पूर्ण कर उसी दिन स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किया जाए, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया समयबद्ध रूप से संपन्न हो सके।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

अपने अनुभव साझा जरूर करें
जवाब देंहटाएं