खैरथल-तिजारा, 20 फरवरी। शुक्रवार को रीको इंडस्ट्रियल एरिया, भिवाड़ी स्थित ऐकाक्ष पॉलिमर्स का कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। फैक्ट्री द्वारा कृषि ग्रेड के यूरिया के उपयोग की शिकायत प्राप्त होने पर यह कार्रवाई की गई।
संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खैरथल-तिजारा पी.सी. मीणा के निर्देशन में सहायक निदेशक कृषि (मुख्यालय) पवन यादव एवं कृषि अधिकारी (सामान्य) पूरण यादव ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में रखे 195 कट्टे यूरिया संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें जब्त कर लिया गया तथा मौके पर ही उनके नमूने लिए गए
जब्त किए गए नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। यदि जांच में यूरिया कृषि ग्रेड का पाया जाता है, तो संबंधित फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Tags
खैरथल-तिजारा
