राजकीय महाविद्यालय मुंडावर की बिल्डिंग निर्माण की मांग तेज, मोहन बाग पैलेस में सौंपा गया ज्ञापन

संवाददाता: देवराज मीणा,मुण्डावर राष्ट्रीय किसान महासभा राजस्थान व मजदूर विकास फाउंडेशन ने उठाई आवाज, आगामी रणनीति की तैयारी

मोहन बाग पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय किसान महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) खैरथल-तिजारा एडवोकेट केशव सिरोहीवाल के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय मुंडावर की स्थायी भवन निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि महाविद्यालय की बिल्डिंग शीघ्र बनवाई जाए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को समुचित शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें और उच्च शिक्षा के लिए भटकना न पड़े।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी मजदूर विकास फाउंडेशन द्वारा ताराचन्द खोयडावाल के नेतृत्व में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जा चुका है। संगठन द्वारा कॉलेज भवन निर्माण को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जा रही है, जिससे आंदोलन को और प्रभावी बनाया जा सके।

इस दौरान हेमन्त यादव (गांधीनगर, पूर्व ब्लॉक सचिव यूथ कांग्रेस मुण्डावर), विशन सिंह यादव, बलवान दिनेश कुमार, देवेश, राजेन्द्र हवलदार एवं फुल सिंह (पीटीआई) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post