जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र भिवाड़ी द्वारा 23 फरवरी को निर्यात प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

भिवाड़ी, 22 फरवरी। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, भिवाड़ी द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) तथा ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स से जुड़ी इकाइयों को निर्यात के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 23 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे “Export Training for MSME and Auto Components Units” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम MSME टेक्नोलॉजी सेंटर, पथरेड़ी, भिवाड़ी में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में कार्यरत MSME एवं ऑटोमोबाइल पार्ट्स निर्माण इकाइयों को निर्यात संवर्द्धन से संबंधित आवश्यक जानकारी, प्रक्रियाओं एवं अवसरों से अवगत कराना है। सेमिनार में REPC, ECGC, कस्टम विभाग, FIEO तथा बैंकिंग सेक्टर के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा निर्यात से संबंधित प्रक्रियाओं, वित्तीय सहायता, बीमा, दस्तावेजीकरण तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, भिवाड़ी द्वारा MSME, ऑटोमोबाइल पार्ट्स एवं संबंधित उत्पादों के निर्माण में कार्यरत सभी इकाइयों से अनुरोध किया गया है कि वे इस सेमिनार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर निर्यात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन का लाभ उठाएं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post