मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पांच घायलों के खातों में 3.35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सीधे जमा

खैरथल-तिजारा, 20 फरवरी। भिवाड़ी के खुशखेड़ा-कारौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल श्रमिकों को राहत प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने पांच घायलों के खातों में कुल 3.35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सीधे जमा कर दी है।

जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से गंभीर रूप से घायल दो पीड़ितों को एक-एक लाख रुपये की सहायता खातों में जमा करवाई गई। इसके अतिरिक्त अन्य तीन घायलों को चोट प्रतिवेदन के आधार पर प्रति व्यक्ति 45 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे खाते में जमा की गई।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए स्वीकृत की गई है। यह राशि मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत देय सहायता के अतिरिक्त प्रदान की गई है, जिससे पीड़ितों को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिल सके।

जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्वीकृत राशि का भुगतान मुख्यमंत्री सहायता कोष के रिवॉल्विंग फंड से सीधे पीड़ितों के बैंक खातों में जमा कराने की कार्रवाई पूरी की। राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने के लिए संवेदनशीलता के साथ त्वरित कदम उठाए गए हैं, जिससे घायलों के उपचार और पुनर्वास में आर्थिक सहयोग सुनिश्चित हो सके।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post