मुंडावर में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, समिति के चुनाव संपन्न

मुंडावर में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, समिति के चुनाव संपन्न
मुंडावर कस्बे की जांगिड़ धर्मशाला में आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जो मोहर सिंह गुरुजी द्वारा सम्पन्न कराई गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपप्रधान उजेंद्र जांगिड़ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज द्वारा विश्वकर्मा जयंती पूरे उत्साह और परंपरागत तरीके से मनाई गई। पूजा के उपरांत डॉ. सुरेश चंद जी की अध्यक्षता में समाज की समिति के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए।

चुनाव में बाबूलाल जांगिड़ को अध्यक्ष, हुकुमचंद को मंत्री तथा राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं सदस्य के रूप में श्रीराम, सीताराम, ओमप्रकाश, अशोक, राजेश, सुभाष, घनश्याम जांगिड़ सहित अन्य को निर्विरोध चुना गया।

कार्यक्रम में बोधनराम अध्यापक जी ने आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव रखा। नव-निर्वाचित अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ ने समाज को संगठित रखने और नशा मुक्त समाज निर्माण पर विशेष बल दिया।

कोषाध्यक्ष द्वारा समाज के समक्ष गत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे समाज ने सर्वसम्मति से सही माना। कार्यक्रम में रामनिवास ठेकेदार, श्यामलाल, दिलीप गुरुजी, गजेंद्र पाल, जगमोहन, विजय, रतनलाल, अश्विनी, साधुराम, राजेंद्र, दिनेश, जवाहर, राकेश, मोनू, जुन्नु, मामचंद सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

View Original Content

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post