फरार वांछित अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय का सख्त रुख, धारा 82 सीआरपीसी का नोटिस जारी

फरार वांछित अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय का सख्त रुख, धारा 82 सीआरपीसी का नोटिस जारी
संदीप यादव-मुण्डावर, खैरथल-तिजारा, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही (उत्तर प्रदेश) में पंजीकृत अभियोग के एक फरार वांछित अभियुक्त के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया है।

मुकदमा संख्या 79/2023 के तहत धारा 419, 420, 468, 471, 272, 273 भादवि, 207 मोटर व्हीकल एक्ट एवं 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त दिवेंद्र यादव पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव, निवासी उलेहड़ी, थाना मुंडावर, जनपद खैरथल-तिजारा (अलवर, राजस्थान) लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहा है।

माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में 01 फरवरी 2026 को उप निरीक्षक सतेंद्र राय, थाना ज्ञानपुर द्वारा पुलिस बल के साथ स्थानीय पुलिस दल के सहयोग से अभियुक्त के निवास स्थान उलेहड़ी, थाना मुंडावर, जनपद खैरथल-तिजारा (अलवर, राजस्थान) पर नियमानुसार उद्घोषणा कर मुनादी कराई गई तथा धारा 82 सीआरपीसी का नोटिस गवाहों के समक्ष चस्पा किया गया।

न्यायालय द्वारा आदेशित किया गया है कि यदि अभियुक्त निर्धारित तिथि तक माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो नियमानुसार उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने