भिवाड़ी हादसा: मुख्यमंत्री के निर्देश पर 48 घंटे में मृतकों के परिजनों को 21 लाख रुपये की सहायता राशि जारी

भिवाड़ी हादसा: मुख्यमंत्री के निर्देश पर 48 घंटे में मृतकों के परिजनों को 21 लाख रुपये की सहायता राशि जारी

Bhiwadi Tragedy: ₹21 lakh financial assistance released to families of deceased within 48 hours on Chief Minister’s instructions

खैरथल-तिजारा, 19 फरवरी। भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में हुई दुखद घटना के बाद राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर सहायता राशि सीधे परिजनों के बैंक खातों में जमा कराई।

जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट भेजी। राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद प्रशासन ने आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण किया, जिससे सहायता राशि शीघ्र जारी की जा सकी।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में मृत सात व्यक्तियों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रत्येक परिवार को तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इस प्रकार कुल 21 लाख रुपये की राशि सीधे संबंधित परिजनों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।

राज्य सरकार और जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवारों को संकट की घड़ी में समय पर आर्थिक संबल मिला है। यह कदम राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीति और पीड़ितों के प्रति संवेदनशील प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने