भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सघन जांच अभियान, 410 कंपनियों को नोटिस जारी

खैरथल-तिजारा, 20 फरवरी। कारौली भिवाड़ी स्थित रीको भू-खण्ड में हुई फैक्ट्री आगजनी की गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा औद्योगिक इकाइयों की व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलक्टर खैरथल-तिजारा डाॅ आर्तिका शुक्ला के निर्देशानुसार गठित संयुक्त जांच समिति द्वारा भिवाड़ी एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र ने बताया कि 17 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान रीको प्रथम इकाई द्वारा 428 कंपनियों, रीको द्वितीय इकाई द्वारा 355 कंपनियों, फैक्ट्री एवं बॉयलर्स विभाग द्वारा 75 कंपनियों, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा 250 कंपनियों, श्रम विभाग द्वारा 50 कंपनियों तथा नगर परिषद भिवाड़ी द्वारा 148 कंपनियों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुल 410 कंपनियों में विभिन्न विभागीय मानकों एवं नियमों का पूर्ण पालन नहीं पाए जाने पर संबंधित विभागों द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। इन कंपनियों को निर्धारित समयावधि में आवश्यक सुधार एवं अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों, पर्यावरणीय नियमों एवं श्रम कानूनों की पालना सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति को रोकना तथा औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षित एवं नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करना है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post