अवैध धर्मांतरण व गौशालाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन को सौंपा कड़ा ज्ञापन

खैरथल-तिजारा, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में अलवर जिला कलेक्टर महोदया डॉ. अर्तिका शुक्ला के नाम एक कड़ा एवं चेतावनीपूर्ण लिखित ज्ञापन सौंपा गया। कलेक्टर की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बीना महावर को दिया गया।

ज्ञापन में खैरथल के पड़ोसी गांव राताखुर्द में चल रही कथित अवैध एवं सुनियोजित धर्मांतरण गतिविधियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। संगठनों ने इसे कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं संविधान के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध बताया और मामले में शीघ्र, निष्पक्ष व कठोर कार्रवाई की मांग की।

इसके साथ ही बंबोरा गौशाला एवं फ़तियाबाद गौशाला कमेटी पर अनियमितताओं, लापरवाही तथा गौमाता के संरक्षण में गंभीर चूकों के आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग रखी गई। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन व उग्र विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में रघुवर दयाल (जिला अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद खैरथल-तिजारा), योगेश चौधरी (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल खैरथल-तिजारा), अंकित शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), तेजपाल सरपंच (महामंत्री), राजू गुर्जर (खैरथल गौशाला) तथा कृष्ण पहलवान (चुड़ला) सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साथ ही सोनू शर्मा, दया सियाखोह, साहिल, मोहित, विपिन, जतिन, दीप सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post