मुंडावर उपखंड स्थित इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान और समाजसेवी, एडवोकेट सोनू गुर्जर की अध्यक्षता तथा कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिलाओं का आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एडवोकेट सोनू गुर्जर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान में सहायक सिद्ध होगा। इससे महिलाओं की सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी को व्यापक स्तर पर सुनिश्चित किया जा सकेगा। निर्वाचित होने वाली महिला प्रतिनिधिनियों के द्वारा और अधिक सशक्त तरीके से महिलाओं के पक्ष को सदन में रखा जा सकेगा। कॉलेज प्राचार्य, शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी रहा है कि जब-जब महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए गए हैं, महिलाओं ने अपनी योग्यता और क्षमता के बल पर समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। महिला आरक्षण विधेयक विगत कई वर्षों से लंबित चल रहा था, इसके लागू होने से जमीनी स्तर पर व्यापक सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। संगोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं और स्वयंसेविकाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। संगोष्ठी में सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता शर्मा, डॉ. भगवान शर्मा, नेहा चौधरी, आशीष सिरोहीवाल, कोमल यादव एवं रीना यादव सहित अनेक स्वयंसेविकाओं और छात्राओं के द्वारा अपने विचार रखे गए।
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
Tara Chand Khoydawal
0
Tara Chand Khoydawal
संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882
