मुंडावर में अमर शहीद हेमू कालाणी का बलिदान दिवस श्रद्धा से मनाया गया

मुंडावर। बुधवार को मुंडावर में अमर शहीद हेमू कालाणी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सिंधी समाज के मुखी चेलाराम रोघा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने शहीद स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर अमर शहीद हेमू कालाणी को नमन किया। इस दौरान मुखी चेलाराम रोघा एवं यशवंत मांढया ने उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि हेमू कालाणी ने अल्पायु में ही देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ शहीदों को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सिंधी युवा विकास मंच अध्यक्ष कुंदनलाल मानवानी, कन्हैयालाल, तोलाराम रोघा, अन्नु गोकानी, राहुल रोघा, संजय मानवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार, शीशराम मीणा, गुरमुख समनानी मोतीराम रामनाणी , गुलाब जसवानी, सोनू मनवानी, राजेश तनवानी, सुभाष मानवानी,tinku मनवानी, बॉबी तनवानी, मनोज तनवानी, अशोक जसवानी , दीशु रामचंदानी, मानस आहुजा, लककी रामचंदानी,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post