इन्द्रप्रस्थ गर्ल्स कॉलेज में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

इन्द्रप्रस्थ गर्ल्स कॉलेज में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
मुंडावर उपखण्ड स्थित इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान और कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं और स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कैप्टन हजारीलाल गुर्जर ने कहा कि आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारतीय लोकतंत्र का विश्व के अनेक देशों के द्वारा अनुसरण किया जाता है। भारतीय संविधान निर्माताओं के द्वारा विश्व के सबसे बड़े और सबसे सुंदरतम संविधान की रचना की गई। कॉलेज प्राचार्य, शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि यह संविधान हमें आगे बढ़ने के प्रेरणा देता है और हमें जीना सिखाता है। विगत लगभग आठ दशकों में भारत ने सभी क्षेत्रों में शानदार प्रगति की है, यह हमारे लोकतंत्र की शक्ति का ही प्रभाव है। विश्व के अनेक देशों में लोकतंत्र धराशायी होते जा रहे हैं, जबकि भारत में लोकतंत्र समय के साथ और अधिक परिपक्व होता जा रहा है। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता शर्मा, डॉ. भगवान शर्मा, आशीष सिरोहीवाल, अंजलि गुर्जर, अलका जांगिड़, काजोल सेन, मुस्कान यादव एवं काजल यादव सहित अनेक छात्राओं और स्वयंसेविकाओं के द्वारा कार्यक्रम में शिरकत की गई।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post