खैरथल के समीप राता खुर्द में जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम से की शिकायत

खैरथल के समीप स्थित राता खुर्द गांव के कुछ लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एडीएम शिवपाल जाट से मुलाकात कर गांव में जबरन कराए जा रहे धर्म परिवर्तन को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि गांव में अब तक 300 से अधिक लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी मीडिया में समाचार प्रकाशित हो चुके हैं तथा प्रशासन को भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर एक बार फिर वे अपनी शिकायत लेकर प्रशासन के समक्ष पहुंचे हैं।

एडीएम शिवपाल जाट ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन द्वारा पूरे प्रकरण की तथ्यों के आधार पर जांच किए जाने की बात कही गई है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post