अरावली मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा : टीकाराम जूली

अरावली मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा : टीकाराम जूली

अलवर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर उनका संघर्ष लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में भाजपा सरकार के दौरान अवैध खनन के खिलाफ कांग्रेस ने निरंतर विरोध किया था और सरकार में आने के बाद अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

जूली ने कहा कि अब भाजपा द्वारा अरावली की नई परिभाषा तय कर इस संवेदनशील मुद्दे पर आमजन को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस पूरी ताकत से विरोध करेगी।

उन्होंने जानकारी दी कि इसी विषय को लेकर कल अलवर में दोपहर 12:30 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post