किसान चेम्बर मुण्डावर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

किसान चेम्बर मुण्डावर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
मुण्डावर स्थित किसान चेम्बर में आज नवनियुक्त राष्ट्रीय किसान महासभा के पदाधिकारियों का किसानों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर कमेटियों के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई और सर्वसम्मति से इसे जल्द लागू करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अपर लोक अभियोजक एवं राष्ट्रीय किसान महासभा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामोतार चौधरी, जिलाध्यक्ष राजसिंह चौधरी अधिवक्ता अखिलेश कौशिक का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही सेव अरावली अभियान को लेकर अधिवक्ता रामावतार चौधरी, राजसिंह चौधरी, अखिलेश कौशिक, अधिवक्ता केशव सिरोहिवाल एवं क्रांतिकारी सुरेश यादव ने एक स्वर में सरकार को चेतावनी दी कि यदि अरावली क्षेत्र के संरक्षण और किसानों के हितों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि किसान आज अनेक समस्याओं से जूझ रहा है और अब राजस्थान में उठी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। संगठन किसानों की लड़ाई को कानूनी, सामाजिक और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और संगठन को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post