राजकीय महाविद्यालय मुण्डावर के स्थायी भवन निर्माण हेतु ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर जनआंदोलन की चेतावनी: ताराचन्द खोयड़ावाल

मुण्डावर, जिला खैरथल-तिजारा12 फरवरी 2026:  मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल के नेतृत्व में आज उपखण्ड अधिकारी मुण्डावर महोदया सृष्टि जैन के मार्फत माननीय मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में राजकीय महाविद्यालय मुण्डावर के स्थायी भवन निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2018 में स्थापित महाविद्यालय आज तक स्थायी भवन से वंचित है। वर्तमान में जर्जर एवं अस्थायी भवन में कक्षाएँ संचालित हो रही हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। बजट स्वीकृति के बावजूद “कम बजट” के कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

मजदूर विकास फाउंडेशन ने मांग की है कि:

  1. महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु तत्काल विशेष बजट आवंटित किया जाए।
  2. जर्जर भवन की तकनीकी जांच कर विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  3. निर्माण कार्य की समयबद्ध कार्ययोजना घोषित की जाए।

तब तक वैकल्पिक सुरक्षित भवन की व्यवस्था की जाए।

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो क्षेत्र की जनता, अभिभावक एवं विद्यार्थी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस अवसर पर  सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार बल्लुवास, एडवोकेट रामोतार चौधरी, डॉ. सतीश कुमार (बड़ली की ढाणी), विजय कुमार (उलाहेड़ी), गजेंद्र पूनिया (सिहाली खुर्द), एडवोकेट हरकेश महल, वीरेंद्र यादव (पलावा), एडवोकेट नवीन कुमार, एडवोकेट मनोज कौशिक, सुमित, सुमित्रा एवं विपिन (सिहाली खुर्द) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने