जयपुर: राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, तारीखें लगभग तय

जयपुर: राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, तारीखें लगभग तय
राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार 20 फरवरी तक ओबीसी आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगा। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया को गति मिलेगी।

25 फरवरी तक वोटर लिस्ट से जुड़ा होमवर्क पूरा कर लिया जाएगा, जबकि 28 फरवरी तक आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इसके बाद 8 मार्च के आसपास आदर्श आचार संहिता लागू की जा सकती है।

इस बार पंचायत चुनाव में शैक्षणिक योग्यता और दो से अधिक संतान की शर्त लागू नहीं होगी, यानी ऐसे उम्मीदवार भी चुनाव लड़ सकेंगे।

जिन पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल अभी समाप्त नहीं हुआ है, उनके संबंध में सरकार जल्द निर्णय ले सकती है। वहीं, पंचायत चुनाव एक साथ संपन्न होने के बाद निकाय चुनाव कराए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने