राजस्थान: निकाय–पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, 15 अप्रैल 2026 तक होंगे चुनाव

राजस्थान: निकाय–पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, 15 अप्रैल 2026 तक होंगे चुनाव
नई दिल्ली। राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य में पंचायत व निकाय चुनाव 15 अप्रैल 2026 तक ही कराए जाएंगे

जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की विशेष अनुमति याचिका (SLP) को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि परिसीमन को चुनाव टालने का आधार नहीं बनाया जा सकता

इस फैसले के बाद स्पष्ट हो गया है कि प्रशासक व्यवस्था को लंबा नहीं खींचा जा सकता और संवैधानिक समय-सीमा के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य है। यह निर्णय राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समय पर आगे बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post