केंद्रीय मंत्री ने हरसौली में शहीद भूपेंद्र सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

केंद्रीय मंत्री ने हरसौली में शहीद भूपेंद्र सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
अनिल बजाज ---- ब्यूरो चीफ खैरथल तिजारा 

खैरथल-तिजारा, 30 अक्टूबर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को हरसौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीद भूपेंद्र सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। 

इस अवसर पर केंद्रीय वन मंत्री  यादव ने शहीद के परिजनों को नमन करते हुए कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों ने सदैव राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान और अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि शहीद भूपेंद्र सिंह ने भी देश की सीमा पर कर्तव्य निभाते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, जिसे सदैव याद किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि सेना के जवान केवल देश की सीमाओं की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि वे भारत की अस्मिता के जीवंत प्रतीक हैं। उनका जीवन अनुशासन, पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि शहीदों के त्याग को हृदय में बसाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने शहीद के परिजनों को शाॅल ओढ़ाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद के नाम पर स्थापित यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्य, साहस और देशभक्ति का संदेश देता रहेगा।

इस दौरान जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत सिंह यादव, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, प्रधान कोटकासिम संता देवी, मंडल अध्यक्ष कोटकासिम सुरेंद्र जांगिड़, लक्ष्मीकांत, रामानंद, पूरण सिंह, मीरका सरपंच सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post