Latest News: Loading latest news...
खैरथल में होगा आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण

खैरथल में होगा आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण

खैरथल में होगा आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण

मुख्य बाजार एवं बायपास फ्लाईओवर हेतु टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण, जल्द शुरू होगा कार्य

खेल का महाकुंभ: भूपेन्द्र यादव ने प्रतिभागियों की हौसला-अफजाई की

हार के बाद जीतने वाले को बधाई देकर साथ मिलकर आगे बढ़ना ही असली खेल भावना

केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर सांसद खेल उत्सव में खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोब

अलवर सांसद खेल उत्सव में केंद्रीय मंत्री का आगमन, युवा खिलाड़ियों को मिली प्रेरणा

खेल भावना को सलाम: भूपेन्द्र यादव ने प्रतियोगिताओं में शामिल होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया

खैरथल-तिजारा, 30 अक्टूबर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने गुरूवार को अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के तहत मुंडावर एवं किशनगढ़ बास विधानसभा के लिए खानपुर अहिर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई करते हुए विभिन्न खेलों की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया। 

केंद्रीय वन मंत्री श्री यादव ने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव न केवल एक खेल प्रतियोगिता है बल्कि युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस उत्सव के माध्यम से सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। यह प्रतियोगिता खेल भावना को बढ़ावा देती है और खिलाड़ियों को एक-दूसरे से सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ अभियान का उद्देश्य एक स्वस्थ और उत्साही राष्ट्र का निर्माण करना है। इन अभियानों ने ग्रामीण और शहरी दोनों स्तरों पर खेलों को नई पहचान दिलाई है। इससे न केवल युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है बल्कि खेलों को करियर के रूप में अपनाने के अवसर भी बढ़े हैं। 

उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। ये न केवल हमारे शरीर को मजबूत बनाते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी हमें दृढ़ता प्रदान करते हैं। खेलों से धैर्य, अनुशासन, लक्ष्य के प्रति समर्पण और टीम भावना विकसित होती है। व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करना सीखता है और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाता है। इस प्रकार, खेल स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य का आधार बनते हैं

खैरथल में होगा आधुनिक स्टेडियम का निर्माण

इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने खैरथल में एक आधुनिक खेल स्टेडियम के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय प्रतिभाओं को नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी बताया कि मुख्य बाजार फ्लाईओवर एवं बायपास फ्लाईओवर के लिए 50-50 करोड़ रुपये की लागत वाले कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खैरथल एक ए-श्रेणी की मंडी है। और यहां विकास की संभावनाएं प्रबल है। खैरथल-तिजारा जिले को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करने का कार्य किया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को नई गति मिलेगी।

खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन

इस दौरान अतिथिगणों ने खेल मैदान में आयोजित खो-खो, कुश्ती, एथलेटिक्स, रस्साकशी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ कर खिलाडियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। 

कार्यक्रम में  जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत सिंह यादव, जिला कलेक्टर किशोर कुमार, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार,  जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी,अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) अध्यक्ष कल्याण चौबे, पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा, मंडल अध्यक्ष खैरथल मनीष शर्मा, निजी शिक्षण संस्थान अध्यक्ष सुनील यादव, मंडल महामंत्री प्रकाश यादव, तरुण दुलानी, मंडल उपाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश माँधू, बलविंदर सिंह, राजकुमार जाटव, डॉ अनिल मांधू, रामबाबू जाटव,  विक्रम यादव, जयदीप राणा, नेमीचंद बंजारा, सुरजीत सिंह, महेंद्र पाल सिंह सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं खिलाडी एवं बडी संख्या में युवा व आमजन मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने

📱 CMF Phone 2 Pro 5G (White, 8GB RAM, 128GB Storage) ✨ आकर्षक डिजाइन के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस ⚡ Snapdragon प्रोसेसर और 8GB RAM 📸 ट्रिपल कैमरा सेटअप – हर फोटो बने शानदार 🔋 लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 🔗 अभी देखें – बेस्ट डील पाएं!