प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मोत्सव पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम


अनिल बजाज ---- ब्यूरो चीफ खैरथल-तिजारा

नीमराना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशीहोडा बाबा खेतानाथ आश्रम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ तथा मंदिर परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत परिष्कार पब्लिक स्कूल, नीमराना में बच्चों को फल वितरित किए गए और पौधारोपण का संकल्प लिया गया। साथ ही गौसेवा कार्यक्रम में हरा चारा, गुड़ और दलिया खिलाकर सेवा भाव प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी इंदर यादव, पूर्व प्रधान व जिला मंत्री सविता मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष राकेश खंडेलवाल, माजरी मंडल अध्यक्ष अश्वनी टाइगर, मंडल मंत्री माया देवी, संयोगिता जांगिड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय भारत सोनी, सत्यनारायण शेखावत, महेश टेलर, पिंटू चौधरी, मीरा देवी, निर्मला देवी, जय हिंद सोनी, जिला अध्यक्ष सुरेश रेवाड़िया, अनिल शर्मा, रवि वाल्मीकि, आशीष गोड, रामपाल कुमावत, राजू पंच, मनोज यादव, वाइस चेयरमैन जसवंत यादव, घमंडी लाल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post