आज ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत शीलगांव कलां में हुआ जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और मौके पर समस्या लेकर आए लोगों की समस्या को तुरंत निपटाया गया और जो बाकी रही समस्या का समाधान नहीं हुआ उनको आवश्यक दिशा निर्देशित किया गया। शिविर में पधारे जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर का गांव के लोगों ने गाजे बाजे के साथ माल्या अर्पण कर जोरदार स्वागत सत्कार किया।शिविर प्रभारी एस डी एम श्रृष्टि जैन ने शिविर में पधारे सभी विभागों के अधिकारियों से मिलकर सबकी समस्या को सुना और उनके द्वारा क्या समाधान किया गया ये सबसे रूबरू होकर पूछा गया ओर आवश्यक दिशा निर्देशित भी किया गया।
जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने आज ग्रामीण सेवा शिविर में पधारकर लोगों की समस्या सुनी जिसमें एक बड़ी समस्या रही पिछले चार साल से चली आ रही शीलगांव कलां में गांव के बीचों बीच लगी ग्यारह हजार की हाइटेंशन लाइन जो बार बार टूट जाती है और कभी भी कोई बड़ी जान हानि होने है अंदेशा बना रहता है जिसको पहले भी ग्रामवासियों के द्वारा लिखित में शिकायत शिविर के माध्यम से दी गई थी लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया।लेकिन आज जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने विद्युत विभाग को आदेशित कर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन लोगो को दिया गया है।साथ
माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए अभियान ही एक पेड़ मां के नाम पर अटल सेवा केंद्र परिसर में एक छायादार पौधा भी लगाया गया।ग्राम पंचायत शीलगांव में मेघवाल समाज से सपेरा बस्ती तक गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई शिविर लाइन का भी लोकार्पण किया गया।जिसकी लोगों ने जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर की भूरी भूरी प्रशंसा भी की।
क्या कहा तहसीलदार विवेक कटारिया ने
तहसीलदार विवेक कटारिया ने बताया कि आज हम मुंडावर उपखंड क्षेत्र के गांव शीलगांव कलां में लगे ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से लोगों की समस्या को सुना और मौके पर पहुंचे परिवादी की समस्या को सुनकर उनका हर संभव निपटारा करने का प्रयास किया गया।और फिर अगर कोई समस्या रही है तो उनका हमने आवश्यक दिशा निर्देशित कर सही रास्ता दिखाया गया।
क्या खास समस्या रही लोगों की ...
तहसीलदार विवेक कटारिया ने बताया कि ज्यादातर लोगों की समस्या तो राशनकार्ड को लेकर रही जैसे किसी की केवाईसी नहीं होने के कारण गेहूं नहीं मिल पा रहा है जिस राशनकार्ड में किसी एक आदमी का सत्यापन नहीं होता है तो सभी लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है उनको हमारे रसद विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित कर उनका सत्यापन कराया गया ताकि आगे उनकी ये समस्या दुबारा नहीं रहे।कुछ बिजली विभाग की समस्या को लेकर भी लोग प्रेसान थे जिनको लिखित में जो समस्या थी उनको भी मौके पर निपटाया गया बिजली का मीटर भी लगाया गया जिसको पिछले करीब छः महीने से पेंडिंग में पड़ा हुआ था।उनका तुरंत मीटर लगाकर समस्या को निपटाया गया।
कौन कौनसे विभाग के कर्मचारि रहे मौजूद
ग्रामीण सेवा से शिविर में पधारे जिला प्रमुख बालवीर छिल्लर ,एसडीम सृष्टि जैन, तहसीलदार विवेक कटारिया, मोहनलाल कानूनगो, एडीओ देवेश कुमार, एमपीएस विजय सिंह मालावत , देवेंद्र सिंह सरपंच , ग्राम विकास अधिकारी मुकेश जाटव, सहायक तेजपाल चौधरी,सहायक अभियंता पंकज गुप्ता,सहायक उम्मेद सिंह,मेडिकल विभाग से डॉ. रवीन्द्र जर्नल फिजिशियन, मनीषा,एल टि प्रियदर्शी,सी,एच,ओ,मनोज कुमार, ए एन एम,मोनिका देवी,कविता देवी,पशु चिकित्सक विभाग से डॉ, अनुराग नेहरा, अमित यादव,टिल्लू जाट, आयुर्वेदिक विभाग से डॉक्टर सुमित कुमार,नर्स मनीष यादव, हल्का पटवारी कृष्ण कुमार,शिक्षा विभाग से व्याख्याता किरण देवी ,पंचायत सहायक धर्मावती देवी, वन विभाग से सहायक वनपाल चरंजीलाल, कृषि विभाग से मिनेश कुमार सहायक कृषि अधिकारी,मोहन यादव कृषि पर्यवेक्षक, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग जूनियर अस्सिटेंट सुजाता, सीडीपीओ सुरज्ञान यादव, महिला बाल विकास एलएस निर्मलादेवी, कार्यकर्ता अंजू देवी, धनपति देवी,सरोज देवी, आशा देवी सुशीला देवी, आशा वर्कर संतोष देवी ,सुमन शर्मा, शतन देवी, बिल्लो देवी,मनीषा देवी, पीएचडी विभाग पंप चालक गुरमीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
