अनिल बजाज ---- ब्यूरो चीफ खैरथल तिजारा
मुंडावर उपखण्ड स्थित इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एनएसएस यूनिट और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान और कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में स्वच्छ भारत, समृद्ध भारत विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम के अंतर्गत छात्राओं और स्वयंसेविकाओं को श्रम के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कॉलेज प्राचार्य, शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि पर्यावरण और आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखने के लिए हमें अनवरत प्रयत्नशील रहना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा स्वच्छता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाता था। गांधी जी अक्सर कहा करते थे, जहां स्वच्छता होती है, वहीं पर ईश्वर का वास होता है। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. भगवान शर्मा, डॉ. प्रेमलता शर्मा, नेहा चौधरी, अनिता चौधरी, नीतू चौधरी, पायल शर्मा, आरती सेन, मनीषा यादव, अंशु यादव, सपना यादव, अंशु मेघवाल, अंजू कश्यप, काजल यादव एवं मुस्कान यादव सहित स्वयंसेविकाओं और छात्राओं के द्वारा स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार रखे गए। संगोष्ठी में छात्राओं के द्वारा अपने आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया गया।
