वार्ड 11 श्योपुर में पानी की भीषण किल्लत, महिलाओं ने जताया आक्रोश
संवाददाता किशन लाल सांवरिया मुंडावर, 23 सितंबर, नगरपालिका क्षेत्र मुंडावर के वार्ड नंबर 11, श्योपुर गांव में इन दिनों पानी की भीषण किल्लत से लोग परेशान हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने वार्ड के प्रमुख नागरिक श्री चरण सिंह गुर्जर के नेतृत्व में नगरपालिका अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया।
महिलाओं ने बताया कि पानी की कमी के कारण आमजनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। बुनियादी जरूरत पूरी न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इस मौके पर चरण सिंह गुर्जर ने कहा कि पानी की समस्या अब गंभीर होती जा रही है, जिसके लिए नगरपालिका को तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए।
गांववासियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।