स्टॉल पर संस्कार राजीविका सीएलएफ शाहाबाद के अंतर्गत ग्राम मैनाकी की जय माता दी राजीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य स्वाति यादव द्वारा तैयार किए गए जूट के बैग बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। वहीं ग्राम शाहाबाद की पार्वती राजीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य राकेश देवी द्वारा निर्मित लाख की चूड़ियां भी स्टॉल पर प्रदर्शित एवं विक्रय की जा रही हैं।
इसी प्रकार नारी शक्ति राजीविका सीएलएफ जोजाका के ग्राम शेखपुर अहीर की दिव्या राजीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य भूतेरी देवी द्वारा तैयार किए जा रहे हर्बल साबुन, डिटर्जेंट पाउडर एवं फिनायल भी स्टॉल पर उपलब्ध हैं।
स्टॉल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार एवं आय के अवसर मिलेंगे तथा ग्रामीण महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
स्टॉल शुभारंभ के अवसर पर ब्लॉक परियोजना कार्यालय तिजारा से एरिया कोऑर्डिनेटर सुनीता मीणा, एआरपी अमजद खान एवं नोडल ब्लॉक परियोजना प्रबंधक अखिलेश कुमार चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

