इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय मुंडावर में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

✍️ रिपोर्ट: संवाददाता देवराज मीणा, मुण्डावर
✍️ संपादन व पर्यवेक्षण: ब्यूरो चीफ अनिल बजाज, खैरथल-तिजारा

इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय मुंडावर में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
भारतीय महिलाओं ने अपने सामर्थ्य के बल पर पाताल से लेकर आकाश तक संपूर्ण ब्रह्मांड को नाप दिया है : डॉ. शर्मा 
कार्यक्रम में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों का भी किया माला पहनाकर व प्रशंसा पत्र देकर स्वागत सत्कार

मुंडावर उपखण्ड स्थित इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के 150 शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं, तथा स्वयंसेविकाओं को प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. डी. आर. शर्मा के द्वारा महाविद्यालय की उपलब्धियों और विशेषताओं का उल्लेख किया गया तथा प्रतिवेदन पढ़ा गया। छात्राओं के द्वारा समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई तथा अपनी बेहतरीन कलाओं का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर ने कहा कि महिलाएं इस समय प्रत्येक क्षेत्र में बड़ी लगन और मेहनत के साथ अपने कार्यों का संपादन कर रही हैं। छात्राएं एक लक्ष्य निर्धारित करके अपने जीवन में आगे बढ़ें, तो निश्चित रूप से सफलता की उच्चतम मंजिल को प्राप्त कर सकती हैं। भारतीय महिलाओं ने अपनी ताकत और सामर्थ्य के बल पर पाताल से लेकर आकाश तक संपूर्ण ब्रह्मांड को नाम दिया है तथा बड़े-बड़े पदों पर सफलतम नेतृत्व के साथ कार्य कर रही हैं। समारोह में महेश गुर्जर, राहुल मुक्कड़, सुंदर लाल शर्मा, उद्योगपति कृष्ण कुमार, यशवंत चौधरी, ईश्वर चंद गौतम, सोनू पटेल गुर्जर, पीआर कसाना, डॉ. भगवान शर्मा, डॉ. प्रेमलता शर्मा,  शिक्षाविद अभिनव शर्मा, सहायक प्रोफेसर नेहा चौधरी, नीतू चौधरी, अनिता चौधरी सहित अनेक विद्वानों के द्वारा शिरकत की गई।

नशा मुक्त हो मेरा भारत -- ताराचन्द खोयड़ावाल  संस्थापक मजदूर विकाश फाउंडेशन
कार्यक्रम में महिला शक्ति ने ली अनूठी प्रतिज्ञा 

महाविद्यालय में आयोजित आज के  कार्यक्रम में पधारे पर प्रगति न्यूज़ के संस्थापक ताराचंद ख़ोयडावाल ने सभी माता बहनों को आज नशा मुक्त अभियान के तहत समझाया और माता बहनों ने अपना ध्यान एकागस्त कर बड़े ध्यानपूर्वक उनके बताए हुए शब्दों को सुना और संकल्प लिया  हम अपने आने वाले रक्षाबंधन के पर्व पर अपने भाई की कलाई पर राखी तभी बांधेंगे जब वो नशा नहीं करने का संकल्प लेंगे। जिसको सुनकर कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों ने ताराचन्द  खोयडावाल की बहुत प्रशंसा की।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post