किशनगढ़बास,पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर बम्बोरा स्थित गोशाला की स्थिति को लेकर लगातार वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही थीं। आरोप लगाया जा रहा था कि बीमार गायों व बछड़ों को समय पर उपचार नहीं मिल रहा, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इसी मुद्दे को लेकर सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा।
इसी बीच विधायक दीपचन्द खैरिया मंगलवार शाम 4 बजे अपने कार्यकर्ताओं के साथ बम्बोरा गोशाला के निरीक्षण के लिए पहुँच रहे हैं । निरीक्षण की जानकारी कार्यकर्ताओं को उनके निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने साझा की है
स्थानीय लोगों ने विधायक के सामने गोशाला की अव्यवस्थाओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और मांग की कि बीमार पशुओं के लिए तत्काल चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
गोशाला प्रबंधन से भी विधायक ने स्थिति पर विस्तार से जानकारी लेंगे ग्रामीणों का कहना है अगर समय रहते व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन की राह अपनाई जाएगी।
इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया और मीडिया में जोर पकड़ रखा है, जिससे प्रशासन पर भी कार्यवाही का दबाव बढ़ गया है।
