ज्ञान ज्योति गुरुकुलम रीवालाधाम मालपुरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का नीमराना में महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र व कार्यकर्ताओं ने भेट किया पुष्प गुच्छ


अनिल बजाज -- ब्यूरो चीफ खैरथल तिजारा


महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर की लम्बी उम्र की कामना


आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव पहुंचे ज्ञान ज्योति गुरुकुलम रीवालाधाम मालपुरा । रक्षा बंधन के इस पावन पर्व पर  केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का नीमराना शाहजहांपुर स्थित टोल टैक्स पर महिलाओं ने तिलक लगाकर  रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना करते हुए मुंह मीठा कराया।सविता मनोज यादव जिला मंत्री पूर्व प्रधान नीमराना व मेघवाल परिषद महिला जिला अध्यक्ष माया देवी सहित अन्य काफी महिलाओं ने बांधा केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को रक्षा सूत्र।पूर्व प्रधान सविता मनोज यादव ने बताया कि हम भारतीय संस्कृति को कायम रखते हुए हमने आज जो रक्षा सूत्र बांधने का कार्य किया है यह सिर्फ रक्षा सूत्र नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति को बनाए रखने की परंपरा का भी एक अटूट धागा है जिसको हमने आज हमारे भारतीय जनता पार्टी के नेक दिल सच्चे साथी सर्व हितेशी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव,ही नहीं बल्कि क्षेत्र के सभी विभागों में जैसे कानून व्यवस्था को बनाए रखना में अग्रणी रहने वाला  हमारा  पुलिस विभाग,चिकित्सा विभाग , औद्योगिक क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देने में अग्रणी रहते उद्योगपति , सहित झुग्गी झोपड़ी ठेले वालो लेबर कर्मचारी , सहित हमने सभी को आज इस महापर्व रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर एकता का परिचय दिया। वह सभी को खुशहाल रहने की मंगल कामनाएं की।इस मौके पर। सविता मनोज यादव जिला मंत्री पूर्व प्रधान नीमराना, राकेश खंडेलवाल भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीमराना, सुरेश चंद रेवाड़ीया जिला अध्यक्ष राजस्थान मेघवाल परिषद कोटपूतली बहरोड़, माया देवी महिला जिला अध्यक्ष ,नोतराम निमोरिया जिला सचिव, राजुसिंह जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट रामनिवास सामरिया ब्लॉक सचिव नीमराना, भूपसिंह ठेकेदार ,महेन्दर सिंह, हवलदार  मनीष कुमार मोरोड़िया , ओमप्रकाश सामरिया,परिष्कार पब्लिक स्कूल नीमराना निदेशक दिनेश कुमार,संतोषदेवी ,नीशा देवी, सविटी कुमारी ,शारदा देवी ,संतोष देवी,आशा वर्कर संतोष देवी,दीपांशी,शीला,किरण,अशोक कुमार, मोरोड़िया  गंगाराम भगत जी,पत्रकार अनिल बजाज,मोहित यादव,आदि बड़ी संख्या में लोगों उपस्थिति थे



एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने