इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ग्राम सुहेटा में ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैडम सुमन यादव का साफा पहनाकर, फूल-मालाएं एवं बुके भेंट कर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सलामुदीन, ठेकेदार मदनलाल वर्मा, डॉ. हरि प्रसाद वर्मा, श्रीमती बबली देवी, ओमप्रकाश टेलर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुब्हदी खान, रामस्वरूप, दिलीप सिंह, सप्पी खान, पंच बनवारी लाल टेलर, पंच खुरशीद खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि सुमन यादव की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रगति न्यूज़ की ओर से मैडम सुमन यादव को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
