मुण्डावर में 680 लीटर मिलावटी दूध जब्त, मौके पर कराया नष्ट

खैरथल-तिजारा, 29 जून 2026। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंडावर क्षेत्र में लगभग 680 लीटर मिलावटी एवं दुर्गंधयुक्त दूध जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। विभाग ने पिकअप वाहन RJ-32-GE-5362 को रोककर जांच की, जिसमें 17 स्टील के कैनों में भरा दूध हरियाणा की वीटा डेयरी भेजा जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में दूध मिलावटी, फटा हुआ तथा दुर्गंधयुक्त पाया गया। इसके बाद लगभग 680 लीटर दूध को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि दूध की आपूर्ति भूरियावास निवासी विक्रम पुत्र प्रहलाद एवं लोकेश यादव के डेयरी कोड से की जा रही थी। विभाग ने संबंधित डेयरी कोड को बंद कराने एवं नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कार्रवाई के दौरान महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव भी मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से मिलावट संबंधी शिकायतों की सूचना विभाग को देने की अपील की है, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्ट: प्रगति न्यूज़, खैरथल-तिजारा

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post