कार्यक्रम के दौरान JEE Advanced 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पंकज वर्मा पुत्र लालमन (शाहपुर, खैरथल), पंकज पुत्र राजपाल सिंह (लाडपुर, हरसौरा), चेतन्य स्वरूप पुत्र कैलाश (बासड़ा, किशनगढ़बास) तथा आदित्य राज पुत्र अमृत धवन (खैरथल) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सोसायटी की ओर से विद्यार्थियों को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं भगवान गौतम बुद्ध की तस्वीरें, मिठाई, पेन, डायरी तथा जय भीम पटका भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जय भीम के नारों एवं भगवान बुद्ध के प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समानता का संदेश भी दिया गया।
जिला अध्यक्ष अमीलाल बौद्ध ने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने का उद्देश्य अन्य युवाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमीलाल बौद्ध, ललित बौद्ध, रघुवीर सिंह बौद्ध, मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल, श्यामलाल मेघवाल, वीर सिंह धानका, राजकपूर सागवान वाल्मीकि, दीपक धवन (पटवारी), पवन रसगन सहित समाज के अनेक बुद्धिजीवी, समाजसेवी, समाज सुधारक, महिला प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सोसायटी द्वारा बताया गया कि समाज के अन्य सफल विद्यार्थियों का सम्मान भी आगामी दिनों में किया जाएगा। इसी क्रम में यश कुमार पुत्र गिर्राज प्रसाद निवासी सिवाना, खैरथल का सम्मान समारोह भी शीघ्र आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।