रिकॉर्ड अनुसार रास्ता बनाने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खैरथल। अगवानी दगड़े से ठेकड़ा गांव तक राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर अगवानी एवं ठेकड़ा गांव के ग्रामीणों और किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन रिकॉर्ड में दर्ज मार्ग के बजाय किसानों के खेतों से मनमाने ढंग से रास्ता निकालने का प्रयास कर रहा है, जिससे किसानों को नुकसान और अनावश्यक विवाद का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि अगवानी दगड़े से ठेकड़ा गांव तक जाने वाले आम रास्ते पर केवल आंशिक रूप से ग्रेवल सड़क का निर्माण किया गया है, जबकि पूरे मार्ग पर राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार निर्माण कार्य होना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरा कार्य छोड़ दिया गया है और वास्तविक रिकॉर्ड की अनदेखी की जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कृषि भूमि में आवासीय प्लॉटिंग करने वाले कारोबारियों के दबाव तथा राजनीतिक संरक्षण के कारण प्रशासन किसानों पर मार्ग बदलने का दबाव बना रहा है। इससे किसानों की भूमि प्रभावित हो रही है और क्षेत्र में विवाद की स्थिति पैदा हो रही है।

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की कि अगवानी दगड़े से ठेकड़ा गांव तक पूरे रास्ते का निर्माण राजस्व रिकॉर्ड के अनुरूप कराया जाए तथा अधूरे ग्रेवल कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि किसानों और आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को विवश होंगे। ज्ञापन के दौरान रहमुदीन, मुस्तकीम, शम्सुदीन, निजामुदीन, हमीद खान सहित अगवानी और ठेकड़ा गांव के अनेक ग्रामीण एवं किसान उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post