खैरथल-तिजारा | मुंडावर: मानका गांव के मेघवाल मोहल्ले में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मुख्य सड़क पर एक गाय को कुछ लोगों द्वारा वाहन में ले जाने का मामला सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि 6 से 7 संदिग्ध गौतस्कर गाय को उठाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तुरंत मुंडावर थाना पुलिस को दी। सूचना देने वालों में शीशपाल मेघवाल, दीपक, लक्ष्मीकांत मीणा, अजीत, सोनू, गोविंद सरपंच, बबलू मीणा, राजू, अनिल, भूपसिंह और रिंकू यादव सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
अभी तक पुलिस की ओर से आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
Tags
मुण्डावर
