खैरथल-तिजारा, 24 जून। गंभीर एवं संगीन अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना किशनगढ़बास ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म एवं SC/ST एक्ट से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक खैरथल-तिजारा के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान मुकदमा संख्या 235/2026 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं SC/ST एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद अली (31 वर्ष), आबिद (23 वर्ष) एवं मुजाहिद (19 वर्ष) निवासी ग्राम घासोली, थाना किशनगढ़बास शामिल हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार मामले में आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण का अनुसंधान जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं कमजोर वर्गों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
प्रगति न्यूज़ | खैरथल-तिजारा
.jpeg)