राजकीय महाविद्यालय मुण्डावर के छात्र-छात्राओं की 21 दिवसीय इंटर्नशिप पूर्ण, प्रमाण पत्र वितरण, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मान एवं नशा मुक्ति जागरूकता का संदेश

मुण्डावर,तहसील  के पास स्थित सम्राट कोचिंग सेंटर में SIED संस्था द्वारा बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की 21 दिवसीय इंटर्नशिप पूर्ण होने पर सम्मान समारोह एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय मुंडावर के प्राचार्य योगेश शर्मा रहे। इस अवसर पर SIED संस्था के डायरेक्टर हुकम चंद मीणा तथा मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

अपने संबोधन में प्राचार्य योगेश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान आधुनिक युग में शिक्षा के साथ-साथ टेक्नोलॉजी का ज्ञान और उसका सही उपयोग अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़कर नए अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।

वहीं मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल ने युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश की रीढ़ होती है, इसलिए युवाओं को तंबाकू एवं अन्य नशों से दूर रहकर अपने भविष्य और समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस दौरान तंबाकू नियंत्रण और नशा मुक्ति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में अध्यापक मोहित चौधरी, नवीन यादव तथा अध्यापिकाएं निक्की, करीना राजपूत एवं जागृति मीणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


"शिक्षा, तकनीक और नशामुक्ति का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे युवा।"

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post