खैरथल, 24 जून। डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की जिला इकाई खैरथल-तिजारा जिलाध्यक्ष अमीलाल बौद्ध के द्वारा, थाना किशनगढ़बास में नाबालिग बालिका के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि एक नाबालिग बालिका के साथ गंभीर अपराध होने का मामला सामने आया है। संगठन ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं तथा पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है।
सोसायटी पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा मामले में विधि अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही प्रकरण को फास्ट ट्रैक अदालत में चलाकर शीघ्र न्याय दिलाने और सरकार द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के विरुद्ध जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो समाज को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सोसायटी के पदाधिकारी रघुवीर सिंह बौद्ध, गोपीराम भुराडिया व समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

.jpeg)
