Top News

हरसौली में पेयजल संकट का समाधान, मजदूर विकास फाउंडेशन की पहल पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता

हरसौली में पानी की किल्लत का हुआ समाधान, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दिखाई तत्परता

हरसौली। वार्ड संख्या 11, 12 एवं 13 में पिछले दिनों उत्पन्न हुई पेयजल समस्या का समाधान कर दिया गया है। यह मामला मजदूर विकास फाउंडेशन के संज्ञान में शाम लगभग 7 बजे आया था, जिसके बाद फाउंडेशन के प्रतिनिधि राजकपूर ने इसे गंभीरता से लेते हुए फाउंडेशन के उच्च पदाधिकारियों के समक्ष रखा।

मजदूर विकास फाउंडेशन द्वारा संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया गया। इस दौरान PHED के जेई एवं ग्राम सरपंच ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप आज प्रातः लगभग 4 बजे से पानी की सप्लाई पुनः सुचारू कर दी गई, जिससे प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत मिली।

मजदूर विकास फाउंडेशन ने समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए PHED विभाग, जेई एवं ग्राम सरपंच का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सभी संबंधित पक्षों की सक्रियता सराहनीय है। फाउंडेशन भविष्य में भी आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post