जिला कलेक्टर ने किया जनगणना कार्य का निरीक्षण, सटीक सर्वे के दिए निर्देश

खैरथल-तिजारा, 16 मई। खैरथल की पुरानी अनाज मंडी स्थित एचएलबी-24 क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य का जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश द्वारा शनिवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणकों से जनगणना सर्वे की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य को पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि सर्वे के दौरान क्षेत्र के प्रत्येक मकान की गणना सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी मकान छूटने न पाए। उन्होंने प्रगणकों को प्रशिक्षण में बताए गए सभी नियमों एवं मानकों का पालन करते हुए मकानों की नंबरिंग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि किसी भी मकान की दोबारा गणना नहीं की जाए, जिससे सर्वे का डाटा पूरी तरह सटीक एवं विश्वसनीय बन सके। जिला कलेक्टर ने जनगणना कार्य को महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताते हुए सभी प्रगणकों को जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post